तलैया मोहल्ले में दुकानदार की जमकर मारपीट, सामान फैंक दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। दुकान पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने मिलकर दुकानदार के साथ ना केवल मारपीट कर दी बल्कि उसकी दुकान से घर ले जा रहे नमकीन की बर्नियों को भी फोड़ दिया। इस मामले को लेकर फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। थाना देहात में फरियादी कमल पुत्र घनश्याम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर के समीप ही किराना की दुकान संचालित करता है रोज की भांति वह रात को दुकान बंद कर कुछ सामग्री लेकर घर जा रहा था कि तभी रात लगभग 9 बजे सुभाष पार्क के समीप आरोपी शाहरूख खान, तालिब खान निवासी तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बीच रास्ते में रोका और विवाद करते हुए सभी ने मिलकर कमल के साथ बीच रास्ते में गाली-गलौज कर मारपीट करदी ।

कमल के पास रखी नमकीन की बर्नियों को भी फोड़ दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपीगण रात के अंधेरे में वहां से भाग गए। अपने साथ हुई इस मारपीट को लेकर फरियादी कमल ने पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,323,427,506,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष की ओर से शाहरूख पुत्र मेहबूब खान उम्र 19 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ आरोापीगण कमल पुत्र घनश्याम राठौर उम्र 23 वर्ष व लक्ष्मीनारायण और नवीन राठौर निवासी कटरा मोहल्ला ने बीच रास्ते में विवाद किया और सुभाषपार्क के समीप गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने शाहरूख की शिकायत पर कमल, लक्ष्मीनारायण व नवीन के विरूद्ध धारा 294,323,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!