शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शहर के वरिष्ठ पत्रकार और सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बैचैन पर ग्राम हातोद में प्राणघातक हमला हुआ है। जिस पर संजय बैचैन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनकी गम्भीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय से सहरियों की जमीन और कंट्रोल पर राशन को लेकर ग्राम हातोद के दबंग सरदारों से सहरिया अपना हक मांग रहे थे। जिसके चलते उक्त लोग कलेक्टर सहित एसपी को इसकी शिकायत कर चुके थे। आज शाम इन्ही लोगों के बीच सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बैचैन पहुँचे।
संजय बैचेन को देखकर दबंग भड़क गए और लाठियों से संजय बैचेन पर हमला बोल दिया। इस हमले में उनके सिर में चोट आई है। साथ ही उक्त दबंगों ने संजय बेचैन की कार को भी निशाना बनाते हुए चकनाचूर कर दिया है। गंभीर हालत में इन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।