कहानी उत्सव: आदर्श नगर की छात्रा आल्विया और कमलागंज की शिक्षिका नूतन रही अव्वल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला स्तरीय कहानी उत्सव प्रतियोगिता में एक बार फिर शिवपुरी विकासखण्ड का परचम लहराया है छात्र वर्ग में प्रथम और तृतीय स्थान जहां शिवपुरी के छात्रों को मिला वहीं शिक्षक संवर्ग में भी दो विजयी प्रतिभागी शिवपुरी के ही रहे। शासकीय माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर की छात्रा कु आल्विया खान ने अपनी कहानी थोड़ी हिम्मत फर्क बड़ा’’ के शानदार हावभाव युक्त प्रस्तुतिकरण से सबका ध्यान आकृष्ट कर तालियां बटोरी आल्विया को जिले में प्रथम स्थान हासिल हुआ जबकि शिवपुरी विकास खण्ड की मावि धौलागढ़ की छात्रा अनामिका शर्मा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। द्वितीय स्थान शिवम सेन प्रावि मचाकलां पोहरी को हासिल हुआ। 

शिक्षक संवर्ग में प्रथम स्थान शिवपुरी की मावि कमलागंज की श्रीमती नूतन सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान करैरा के सुरेश गौतम ने और तृतीय स्थान शिवपुरी विकासखण्ड के मावि सिंहनिवास की शिक्षिका श्रीमती मंगला गुप्ता को हासिल हुआ। यहां बता दें कि शिवपुरी विकास खण्ड के मावि आदर्श नगर की छात्रा कु रिजा खान ने गत वर्ष भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी का प्रतिनिधित्व किया था।

डाईट में सम्पन्न हुए कहानी उत्सव के इस आयोजन में बतौर निर्णायक पीजी कॉलेज की प्रो डॉ पद्मा शर्मा, शिक्षाविद पुरुषोत्तम गौतम, गोपाल सिंह राठौड़, प्रदीप अवस्थी, जितेन्द्र पाठक ने कहानी चयन में अहम भूमिका निभाई। 

अपने उद्बोधन में श्रीमती पद्मा शर्मा ने कहा कि हिन्दी कहानी में अंग्रेजी भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। पुरुषोत्तम गौतम, जितेन्द्र पाठक और डीपीसी श्री दुबे ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित किया और आज के समय में कहानियों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी ओपी पाण्डे ने एवं विशिष्ट अतिथि राजेश भार्गव ने भी उपस्थित छात्र और शिक्षक समुदाय को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम में एपीसी माजिद अली, पद्यांश भार्गव, आदित्य माथुर, मजीद खान बीएसी, मनोज सेन आदि मौजूद रहे।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!