विनोद शर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परीक्षा में चयनित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जुलाई 2017 मेंं परीक्षा आयोजित की गई। इसके पश्चात माह सितम्बर में साक्षात्कार उपरांत अंतिम परिणाम घोषित किया गया। उक्त परीक्षा में न्याययिक मजिस्ट्रेट एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 विनोद शर्मा सम्मिलित हुए उन्होंने अपनी कठिन मेहनत एवं नियमितता से उक्त परीक्षा में सफलता अर्जित की हैं।
 
विनोद शर्मा ग्राम दुल्हारा तहसील पोहरी जिला शिवपुरी के ग्राम परिवेश से है। उनके पिता साधारण कृषक होकर मंदिर के पुजारी है। श्री शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता श्रीमती मीरा शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, बड़े भाई प्रमोद शर्मा के आशीर्वाद, पत्नि दिव्या शर्मा के सहयोग एवं स्नेही रिश्तेदार परिजनों एवं अपने ईष्ट मित्रों को दिया। उन्होंने नियमित मेडीटेशन से एकाग्रता शक्ति बढ़ाकर तथा ईश्वरीय कृपा को सफलता में महत्वपूर्ण बताया।

शर्मा के अपर ला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर चयनित होने पर संपूर्ण ग्राम दुल्हारा एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त है। उनकी सफलता पर उन्हें डॉ. प्रमोद शर्मा, बबलू शर्मा, उमेश भारद्धाज (स्वदेश), रामगोपाल शर्मा, ब्रजेश शर्मा (सचिव), सुभाष शर्मा, पंकज पाराशर, राधेश्याम शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, बंटी शर्मा, कल्याण शर्मा, मुरारी शर्मा, दिलीप शर्मा, सतेन्द्र उपाध्याय, एड. राधाबल्लभ शर्मा,रामशंकर, मनीष शर्मा, उम्मेद सिंह वर्मा, बनियाराम वर्मा, देवेन्द्र शर्मा शिक्षक, अशोक शर्मा शिक्षक, बलवीर धाकड़, गजराज धाकड़, माखन सिंह धाकड़, पूरन सिंह वर्मा, शिवदयाल वर्मा, दिनेश धाकड़, उत्तम सिंह धाकड़, दामोदर धाकड़, अशोक धाकड़, अतुल वर्मा, चम्पालाल वर्मा, जगदीश धाकड़, रामसिंह धाकड़, राजू धाकड़, एवं समस्त मित्रगण व ग्रामवासियों ने बधाई दी है एवं निरंतर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!