शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एक आपे चालक ने उस समय बैंक से निकल रहे राहगीर को टक्कर मार दी जब वह झांसी तिराहा होकर अपने गतंव्य की ओर जा रहा था वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर आपे चालक वहां से भाग गया। बाद में पीडि़त घर जाने के बजाए पहले पुलिस थाना देहात पहुंचा और आरोपी आपे चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना देहात में फरियादी गोपाल पुत्र ईश्वर लाल शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम खोंकर थाना कोलारस ने बताया कि वह अपने किसी काम से पंजाब नेशनल बैंक राशि आहरित करने एवं जमा करने के लिए आया हुआ था जब वह देर शाम बैंक का काम खत्म कर अपने गतंव्य की ओर बैंक से निकला कि तभी उसे झांसी तिराहे के निकट अनियंत्रित रूप से आपे क्रं.एमपी 33 आर.2373 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए गोपाल को टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद वहां से भाग गया।
ऐसे में दुर्घटना में घायल गोपाल ने पहले घर जाने के बजाए ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।