शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मिलावट के कारण जहरीली हुई खीर खाने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 6 का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रन्नौद थाना क्षेत्र के ढेंकुआ गांव में शुक्रवार की रात पप्पू आदिवासी के घर खीर बनी थी, जब बच्चों ने इस खीर को खाया, तो उन्हें उल्टी होने लगी। परिवार के अन्य सदस्यों की भी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सुंदर, रोशन व पप्पू आदिवासी व उसके अन्य परिजनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
बताया गया है कि शनिवार को उपचार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में ही दो बच्चों सुंदर व रोशन की मौत हो गई, जबकि पप्पू व उसके अन्य परिजनों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि दोनों मृत बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य परिजनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएस गुर्जर के अनुसार, खीर के नमूने ले लिए गए हैं और उसे जांच के लिए भेजा गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।