ITI से लौट रही छात्रा के साथ DIRTY TOUCH

Updesh Awasthee
0
पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर में एक नव युवती का बुरी नीयत से आरोपी ने हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब युवती ने विरोध जताया तो आरोपी मौके से भाग गया। बाद में युवती ने मामले की सूचना परिजनों को दी और परिजनों के साथ पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई। 

जानकारी के अनुसार थाना पिछोर में फरियादी नव युवती राजकिशोरी पुत्री राजावत सिंह (परिवर्तित नाम)उम्र 19 वर्ष निवासी पिछोर ने बताया कि वह अपने घर के बाहर आईटीआई कॉलेज पिछोर गई हुई थी जब वह लौटकर घर आ रही थी कि तभी उसे चुंगी नाका आईटीआई के समीप आरोपी भानुप्रताप सिंह पुत्र अजुद्धी प्रसाद कोली निवासी राजा महादेव पिछोर मिला।

जिसने युवती राजकिशोरी का बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया और अनैतिक कार्य करने का दबाब बनाया लेकिन युवती ने विरोध किया और इस विरोध के आगे आरोपी टिक नहीं पाया, बाद में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर जब राजकिशोरी घर पहुंची तो परिजनों को पूरी बात बताई। इस पर परिजनों के साथ युवती राजकिशोरी ने पुलिस थाना पिछोर में आरोपी भानुप्रताप सिंह के विरूद्ध धारा 354 डी आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!