शिवपुरी। पुलिस थाना छर्च में दो आरोपियों ने मिलकर रंजिश भुनाते हुए फरियादी के साथ पहले गाली-गलोज की फिर उसके साथ मारपीट की ओर बाद में पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इस घटना से आहत फरियादी ने अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना छर्च में फरियादी सतीश कुमार पुत्र रामस्वरूप शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर ने बताया कि वह अपने घर पर रोज कीभांति परिजनों के साथ बैठा हुआ था इसी बीच उसे अचानक एक पत्थर लगा, देखा तो खून निकल आया, इस पर वहां दो आरोपीगण मनोज व सीताराम निवासी ग्राम चांदपुर आए और उन्होंने रंजिशन विवाद रखते हुए फरियादी को पत्थर मारकर घायल करने की बात कही।
इस पर विवाद हुआ और आरोपियों ने परिजनों के बीच सतीश के साथ गाली-गलौज कर उसकी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। अपने ही घर में पत्थर से घायल हुए सतीश शर्मा ने पूरे मामले की शिकायत थाना छर्च पहुंचकर की जिस पर पुलिस ने आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 294,336,506, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।