शिवपुरी। स्थानीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दौरे के अंतिम दिवस कल 02 अक्टूबर 2017 को पुन: शिवपुरी पधार रहे हैं। श्री सिंधिया ग्वालियर चलकर शिवपुरी सायं 3:30 बजे पहुंचेंगे, जहां सर्वप्रथम गांधी पार्क स्थित पूज्य महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचकर गांधी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, तत्पश्चात श्री सिंधिया दो बत्ती चौराहे पर पहुंचकर कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया की भव्य प्रतिमा का अनवरण करेंगे।
सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सांसद महोदय गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सहायक भरत कुमार व्यास ने बताया कि श्रीमंत सिंधिया कल 02 अक्टूबर को 03:30 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे जहां सर्वप्रथम गांधी जी की समाधि स्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
इसके उपरांत श्रीमंत सिंधिया दो बत्ती चौराहे पर पहुंचकर कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान एक भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है, सभी शहरवासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भव्य कार्यक्रम के सहभागी बनें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।