कोलारस: मक्का के खेत में किसान की पत्नी से रेप की कोशिश

कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम आमटाडा में एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार राजवती पत्नि रामसिंह भील परिवर्तित नाम उम्र 22 वर्ष निवासी आमटडा अपने घर से खेत पर गई हुई थी। तभी आरोपी धन्ना भील निवासी आमटाड़ा आ गया और महिला को दबौच कर पास में ही स्थिति मक्का के खेत में ले गया। खेत मेें ले जाकर आरोपी महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने लगा। 

महिला बमुश्किल आरोपी के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी धन्ना भील के खिलाफ धारा 354, 323, 506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।