करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के डामरौन गांव में रोड़ पर खेल रहे एक 12 वर्षीय मासूम को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पीएम कराकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मोहित खटीक उम्र 12 वर्ष निवासी डामरौन अपने घर के बाहर पिछोर रोड़ पर खेल रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने मोहित को रौंद दिया। जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।