शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में अपने गतंव्य को जा रहे एक युवक को आरोपी ट्रक चालक ने दुर्घटना कारित कर घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गया। घटना पुलिस थाना सुभाषपुरा के निकट की है जहां युवक किसी वाहन के इंतजार में खड़ा हुआ था। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
थाना सुभाषपुरा में फरियादी गौरव पुत्र दिलीप बाथम उम्र 21 वर्ष निवासी जौरा जिला मुरैना ने बताया कि वह अपने गतंव्य को जाने के लिए एबी रोड़ स्थित होटल जानकी के सामने खड़ा हुआ था रात करीब 10:30 बजे उसे तेज गति से आ रहे ट्रक क्रं.एमपी 07 जीए 3859 के चालक ने वाहन को अनियंत्रित रूप से चलाते हुए टक्कर मार दी।
दुर्घटना को अंजाम देकर आरोपी ट्रक चालक वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर गौरव ने तत्काल पुलिस थाना सुभाषपुरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।