कपड़े की दुकान पर चोरों का धावा, 50 हजार के कपड़े चुरा ले गए चोर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के थाना सतनबाड़ा क्षेत्र में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और दुकान में प्रवेश कर खाना-तलाशी के दौरान कुछ नगदी हाथ लगा तो उसे तो समेटा ही साथ ही दुकान में रखे नए-नए वस्त्रों को भी समेटकर ले गए। करीब 42 हजार रूपये की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर रफूचक्कर हो गए। बाद में दुकानदार को जब पता चला तो वह पुलिस थाना सतनबाड़ा पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस थाना सतनबाड़ा में फरियादी नितिन पुत्र वेदप्रकाश पाराशर उम्र 30 वर्ष निवासी कृष्णपुरम ने बताया कि उसकी एक कपड़ों की दुकान सतनबाड़ा में राजेश्वरी वस्त्रालय के नाम से संचालित है। रोज की भांति वह दुकान बंद कर अपने घर आ गया और जब अगले दिन दुकान खोलने पहुंचा।

देखा कि दुकान के भीतर दीवार टूटी पड़ी है इस पर तत्काल सतनबाड़ा पुलिस थाना को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और फरियादी नितिन से दुकान में चोरी गए सामान के बारे में जानकारी ली जिस पर पुलिस को बताया गया कि चोरों ने दुकान में प्रवेश कर नगदी सहित करीब 42 हजार रूपये के नए-नए महंगें वस्त्रों को भी चुरा लिया है और वह चुराकर भाग गए। इस घटना के बाद पुलिस ने फरियादी नितिन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!