हिरासत से छूटकर थाने की छत पर जा चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, कूदा तो पैर टूट गया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि कोलारस थाने में पुलिस अभिरक्षा में लाए एक आदतन अपराधी ने थाने की छत से छलांग लगा दी। जिससे उक्त आरोपी के पैर में गंभीर चोट आई है। इस आरोपी को लेकर पुलिस तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां युवक का उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस उक्त आरोपी को डायल 100 से भागते समय गड्डे में गिरना बता रही है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले कोलारस डायल 100 को पॉइंट मिला कि एक युवक शराब के नशे में मनीपुरा में झांकियों में हुडदंग कर रहा है। जिसपर डायल 100 मौके पर पहुंची और आरोपी सोनू सरदार जो कि कोलारस थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है को लेकर थाने आ गई। थाने में बंद करने के दौरान आरोपी पुलिस से छृूटकर थाने की छत पर जा चढ़ा और छत से छलांग लगा दी। 

जिससे आरोपी सोनू सरदार के पैर में गंभीर चौट आई है। पुलिस घायल इस बदमाश को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां युवक का उपचार किया जा रहा हैै। वही इस मामले में पुलिस बदमाश को डायल 100 से उतारते समय भागते हुए गड्डे में गिरने की बात कह रही है। 

इनका कहना है
आज डायल 100 को पॉईट मिला था कि आदतन अपराधी सोनू सरदार झांकीयों में शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। जिसपर डायल 100 उक्त युवक को लेकर थाने आई। थाने में उतारते समय हिस्ट्रीटर बदमाश भागने लगा और जाकर गड्डे में गिर गया। जिससे उसके पेर में चौट आर्ई है। 
अवनीत शर्मा,थाना प्रभारी कोलारस। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!