प्रदेश कार्यसमिती सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने ली बैराड़ मंडल की बैठक

Updesh Awasthee
0
बैराड़। प्रधानमंत्री मोदी की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा ने बूथ तथा ग्राम केंन्द्र स्तर तक स्वच्छता अभियान सुचारू रूप से चलाया जाऐ इसलिए प्रदेश कार्यसमिती सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने बैराड़ मंडल की बैठक ली। मंडल की बैठक में मुख्य रूप से विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, मंडल के प्रभारी जगदीश रावत उपस्थित थे तथा बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने की। बैठक में शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता अभियान संबधी विजन को कार्यकर्ताओं के सामने रखा और स्वच्छता अभियान पखबाड़ा मंडल प्रभारी के रूप ग्राम व नगर केंन्द्रों तक जाने के लिए अपनी प्रतिबध्दता जताई और कार्यक्रम की विन्दूवार रूपरेखा भी तय की। 


विधायक भारती ने सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी,ग्राम केंन्द्र संयोजकों को स्वच्छता अभियान को एक मिशन के रूप में ले एवं संकल्प लें की हम अपने देश,नगर गांव कैसे स्वच्छ बना सकते हैं ऐसी संभावानाओं पर कार्य करेंगे। मंडल प्रभारी जगदीश रावत जी ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान में तन मन से जुट जाने का आव्हान किया। 

मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल ने ग्राम केंन्द्रवार जैसे 25 तारीख को दीनदयाल जंयती के अवसर पर ग्राम देवरी,ककरई,जौराई,गाजीगण,ककरौआ,गोवर्धन में तथा 2 अक्टूवर को गांधी जयंती पर भोंराना,वीलवरा माता, बागोदा, दुल्हारा, मारोरा तथा बैराड़ नगर के कार्यक्रम की रूप रेखा बनाकर संयोजक बनाऐ तथा सभी जगह स्वयं के उपस्थित रहने की प्रतिबध्दता जताई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप डॉ जनवेद वर्मा, ज्ञान सिंह चौहान, मुन्ना रावत, रघुवीर यादव, रामसेवक धानुक, राजकुमार शर्मा, प्रदीप त्रिवेदी, धीरज व्यास, नरोत्तम रावत, देवेन्द्र गुप्ता, पवन सोनी, सतीस योगी, रमेश यादव, मोहर सिंह यादव, हाकिम सेन, गजेन्द्र यादव, टीटू भाई, राजू नामदेव, शिवनारायण खटीक, संजय तोमर, रामू बंसल, अभीजीत भदौरिया, प्रिंस प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष व्यास, गायत्री ओझा, सीमा नामदेव, प्रमोद परिहार, श्याम सोनी, पुष्पराज वर्मा, अंकित भारद्वाज आदि मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!