शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा क्षेत्रांतर्गत सतनबाड़ा कस्बे में ही एक ट्रक ड्रायवर को अचानक ट्रक में ही अटैक आ गया। जिससे ट्रक ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ट्रक के क्लीनर ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पीएम करा मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार राजू पुत्र रमेश गर्ग उम्र 45 वर्ष निवासी हंसपुर चौक हुण्डला जिला पलवल हरियाणा अपने क्लीनर साथी दयाराम पुत्र टुण्डाराम बघेल उम्र 67 वर्ष के साथ गुजरात से दिल्ली की ओर जा रहा था।
तभी सतनबाड़ा के निकट पहुंचते ही राजू को अचानक से अटैक आ गया, जिससे राजू की हालत बिगडऩे लगी, क्लीनर दौड़कर मेडीकल से दवा लेकर आ पाया तब तक राजू की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।