अवैध शराब का परिवहन करते जीजा साले दबौचे

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के भौंती थाना पुलिस ने आज सुबह बड़ी नदी पुल पर बाइक से अवैध शराब का परिवहन करते जीजा साले को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 8 पेटी देशी शराब और एक बाइक जब्त की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 20 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान अपने जीजा सिंधपाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह बुंदेला के साथ बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएच 4292 पर 8 पेटी देशी शराब रखकर ले जा रहे थे। जिसकी सूचना सुबह करीब 5:30 बजे मुखबिर द्वारा पुलिस को प्राप्त हुई 

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को बड़ी नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार रूपए कीमत की 8 पेटी बरामद कर ली। साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!