एसपी पांडे के पिता का जन्मदिन दीनदयाल रसोई में मना

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। एसपी सुनील कुमार पांडे के पिता केएस पांडे का जन्मदिन आज दीनदयाल रसोई में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पांडे परिवार ने रसोई में सेवा की। वहीं दीनदयाल रसोई के संचालन हेतु आर्थिक सहयोग भी दिया। इस अवसर पर एसपी पांडे की धर्मपत्नि के अलावा उनके ससुर केएस पांडे तथा सास भी मौजूद रहीं।

आज दीनदयाल रसोई में जैसे ही प्रभुजी भोजन के लिए पधारे वैसे ही एसपी सुनील कुमार पांडे के पिता सपरिवार यहां पहुंचे। श्री पांडे ने बताया कि आज उनका जन्मदिन है और समाजसेवा कर जन्मदिन मनाने से अच्छा और क्या हो सकता है। 

इसलिए वह यहां आए हैं। इसके बाद श्री पांडे और उनके परिजनों ने प्रभुजियों को भोजन परोसना शुरू किया और प्रभुजी ने पांडे परिवार की समृद्धि की ईश्वर से कामना की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!