जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष भिड़े, जमकर चली लाठी, लुहांगी

NEWS ROOM
0
बैराढ़- जिले के बैराढ़ क्षेत्र में दो पक्षा में इसलिए विवाद हो गया कि वह दोनों पक्षों किसी जमीन पर अपने आधिपत्य को लेकर अपना हक जता रहे थे। इसी बच दोनों पक्षों में लाठी-लुहांगी चली और दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और प्रकरण जांच में लिया।

थाना बैराढ़ में फरियादी मुकेश पुत्र हरि कुशवाह उम्र 27 निवासी बिजौरा का विवाद दूसरे पक्ष के आरोपी शिब्बू पुत्र बलराम कुशवाह उम्र 55 वर्ष निवासी बिजौरा के साथ जमीनी विवाद चला आ रहा था। बीते रोज जब मुकेश अपने घर से खेत पर जा रहा था कि तभी उसे रास्ते में आरोपी शिब्बू मिल गया जिसने रास्ता रोककर मुकेश के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज की और बाद में जब दोनों पक्ष गांव पहुंचे तो यहां दोनों ही पक्षों में लाठी-लुहांगी से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। 

इस घटना में मुकेश व आरोपी शिब्बू दोनों के ही दो-दो परिजन इस हमले में घायल हुए है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर दोनों पक्षों में हुए इस विवाद के चलते पुलिस ने एक ओर फरियादी मुकेश की तरफ से आरोपीगणों मस्तराम, रामसिंह व राकेश के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया तो वहीं दूसरी ओर फरियादी शिब्बू की ओर से आरोपीगणों महेन्द्र, प्रताप व अशोक कुशवाह के विरूद्ध क्रॉस प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!