पत्नि मंदिर में झांकी देखने गई और पति फांसी पर झूल गया

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना के बामौरकलां कस्बे में एक युवक ने बुधवार की रात एक अपनी ही पत्नी की साड़ी को फांसी का फंदा बना कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जो खुलासा हुआ है वो यह है कि मृतक की पत्नी गणेश जी की झांकी में आरती करने गई थी, जब वो आरती कर वापस आई तो उसका पति फांसी के फंदे पर झूलता मिला। 

पुलिस का कहना है कि मृतक प्रभु जोगी पुत्र सुरेश जोगी 35 वर्ष निवासी पिछोर हाल निवास बामौरकलां ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाई है। मृतक की पत्नी मीरा और उसके बच्चे जब मंदिर से झांकी देख कर लौटे तो युवक घर में पंखे के कुंदे से टंगा मिला।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!