शिवपुरीे। झींगुरा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल (आईपीएस) में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान 7 सितंबर गुरूवार को सुबह 9:15 बजे जिले के 18 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने वर्ष 2016-17 की हाईस्कूल और इंटरमिडियट परीक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर अपनी संस्था और शिवपुरी जिले को गौरवान्वित किया है। सम्मानित होने वाली विद्यार्थी शिवपुरी के अलावा, करैरा, पोहरी, खनियाधाना, खतौरा और पिछोर के हैं।
जिन्हें विद्यालय संचालक श्री कुशवाह ने पृथक से सम्मान समारोह में पधारने की सूचना भी भेज दी है। आईपीएस स्कूल के संचालक ओमप्रकाश कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडियट परीक्षा में इस वर्ष जिले के विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके परिणामस्वरूप आईपीएस स्कूल ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सके।
वहीं अन्य विद्यार्थियों को इससे आगे बढऩे की प्रेरणा मिले। श्री कुशवाह ने बताया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के करकमलों से विद्यालय प्रांंगण में 7 सितंबर को सुबह 9:15 बजे जिले के 18 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। श्री कुशवाह ने शहर के समस्त गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि इस समारोह में पधारकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।