बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के मण्डी रोड़ स्थति स्कूल की छात्रा के साथ छेडछाड का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीडित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रवीना पुत्री प्रीतम जाटव 16 निवासी विनेका थाना इंदार सुबह बदरवास के कन्या छात्रावास में पढऩे के लिए जा रही थी तभी रास्ते में खड़े रंजीत यादव तथा बलराम जाटव ने रास्ता रोक उसके साथ छेडछाड कर दी,उसी वक्त उसका भाई व पिता प्रीतम वहां पहुँच गया जिसे देख दोनों लडके वहां से भाग निकले उसके बाद उन्होने बदरवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।