बड़ी खबर: अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या कर लाश को छुपा दिया

NEWS ROOM
0
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के नरवर कस्बे में दो दिन से लापता एक युवक की लाश पुलिस को झाड़ियों में पड़ी मिली है। इस युवक की हत्या सिर पर पत्थर पटककर की गई है। इस बात की शिकायत मृतक के भाई ने नरवर थाने में की। जहां पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ हत्या सहित हत्या को छुपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अफसर पुत्र सहजाद खानं उम्र 20 वर्ष निवासी ग्वालियर हाल निवासी सोहनगढ़ रोड़ नरवर बीते दो दिन से गायब था। इस बात की शिकायत मृतक के भाई बादशाह खान ने पुलिस थाना नरवर में भी की थी। अपने गुमसुदा भाई को खोजता हुआ भाई जग बडैरा सोहनगढ़ रोड़ पर पहुंचा तो देखा कि झांडियों में उसके भाई की लाश सिर कुचली पड़ी हुई है। 

इस बात की शिकायत मृतक के भाई ने पुलिस थाना नरवर में की तो सामने आया कि उक्त मृतक का आरोपी धर्मेन्द्र चौरसिया के घर आना जाना था। जिस पर धर्मेन्द्र ने अपनी बाईक मृतक के एक रिश्तेदार को दस हजार रूपए में बेच दी थी। उसके एवज में मृतक के रिश्तेदार ने धर्मेन्द्र चौरसिया को 3 हजार रूपए दे दिए। बाकी के रूपए अफसर को दे दिए। 

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और इसी विवाद के चलते युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। उसके बाद लाश को ठिकाने लगाने झांडियों में फैंक दिया। वही दूसरी और यह भी बताया गया है कि मृतक अफसर का धर्मेन्द्र चौरसिया के घर आना जाना था। जिसके चलते मृतक के धर्मेन्द्र की पत्नि से संबंध बन गए थे। बीते रोज धर्मेन्द्र घर पर नहीं था और अफसर घर आ गया। घर आकर दोनों रंगरेलिया मनाते हुए धर्मेन्द्र ने रंगें हाथों देख लिया। 

इस पर धर्मेन्द्र को गुस्सा आ गया और उसने पत्थर से कुचलकर अफसर की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया। इस घटना में पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेन्द्र के खिलाफ धारा 302,201 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!