कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ौरा चौराहे पर एक मैजिक वाहन ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनेां युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया था जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया था। दूसरे घायल की भी ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज तुलसीराम उईके अपने मित्र रामभगत के साथ बाईक पर सवार होकर सुनाज की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात लोडिंग वाहन ने इनकी प्लेटिना बाईक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस मामले में रामभगत शासकीय शिक्षक बताया गया है वहीं तुलसीराम उइके की पत्नि भी रामभगत के साथ शासकीय शिक्षक है। जो इंदिरा कॉलोनीकोलारस में निवासरत है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।