शिवपुरी। पुलिस थाना अमोला क्षेत्र में एक 9वर्षीय युवती को अपने घर जाते वक्त एक बाईक चालक युवक ने वाहन को अनियंत्रित रूप से चलाते हुए टक्कर मार दी और उसे घायल कर वहां से फरार हो गया। बाद में बालिका को चोटिल अवस्था में देख परिजन पुलिस थाना अमोला पहुंचे और बाईक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना अमोला में फरियादी 9 वर्षीय बालिका सुनेना पुत्री वीरसिंह लोधी निवासी ग्राम सिलानगर ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रही थी इसी बीच जब वह सिलानगर पहुंचने ही वाली थी कि तभी उसे आरोपी बाईक चालक हलकईयां गुर्जर निवासी ग्राम सिलानगर ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मासूम बालिका सुनेना को टक्कर मार दी जिससे सुनेना के हाथ, पैर व सिर में चोट आई।
वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हलकईयां वहां से बाईक लेकर फरार हो गया। जब परिजन ने बालिका को घायल अवस्था में देखा तो आरोपी की पहचान के बाद परिजन बालिका को पुलिस थाना अमोला ले गए। जहां पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 279ए337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।