पुलिस को ठेंगा दिखा, चोरी की घटना को अंजाम दिया

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम सोनीपुरा में महेश पुत्र शिवनारायण गोयल के यहाँ करीब 1 बजे रात को चोरो ने धावा बोल दिया और कीमती सामान सहित नगदी उड़ा ले गए। यह घटना उस समय घटित हुई जब पुुलिस पोहरी में गश्त कर रही थी। इस घटना के बाद फरियादी ने इस घटना की शिकायत पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मकान मालिक ने बताया कि चोरो ने पीछे के दरवाजे से लोहे के सरियों से ताला तोड़ा है और उनकी अलमारी सहित दुकान ओर मकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरो ने 3 सोने की अंगूठी,1मंगलसूत्र, कान टॉप्स सोना, 1 मोबाइल, चिल्लर सहित दुकान से कपडे ओर खाने पीने की वस्तुएँ ले गए। करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ले गए चोर। जहां सुबह 7 बजे दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचना दी लेकिन उसके बाद भी पुलिस करीब 12 बजे मौका मुआयना करने पहुची।

गश्त के बाबजूद हो रही है चोरियां, नही लग रही लगाम
पोहरी में गश्त प्रणाली इतनी लाचार हो गई है कि चोरो के हौसले बुलंद हो गये है। जहाँ अधिकतर चोरी गश्त के वक्त हुई है। लोगो की माने तो अभी शहर में कपड़े की दुकान की चोरी हुई, जैन मंदिर की दान पेटी की चोरी, मोबाइल की दुकान की चोरी के बाबजूद आज चोरो ने फिर आमद दे दी जिसके बावजूद भी चोरी का सिलसिला थम नही रह है। ऐसे में पुलिस के द्वारा जो गश्त किया जा रहा है वो लाचार है। आखिर इन चोरियों का खुलासा होगा कि नही ये बताना भी मुश्किल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!