शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ केंंप के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाईक सबार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश को पीएम के लिए भिजवाकर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र प्रताप सिंह धाकड़ उम्र 38 वर्ष निवासी रामनगर थाना कोलारस शिवपुरी से अपने गांव अपनी बाईक क्रमांक एमपी 33 एमफ 0492 से जा रहा था। तभी सीआरपीएफ के पास भैया होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उक्त युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।