किसानों पर प्रकृति की दोहरी मार को लेकर कांग्रेस कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में हुई अल्पवर्षा, असमय अतिवृष्टि तथा जिले के किसानों की फसलों को तत्काल सर्वे उपरांत मुआवजा एवं बीमा मिले तथा बैंक कर्ज एवं विद्युत वसूली माफ हो तथा पेजयल संकट समस्या के समाधान तथा विद्युत विभाग के शोषण के खिलाफ किसान कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार 26 सितम्बर को दोपहर 01 बजे देगा जिला-कलैक्टर को ज्ञापन।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश राठखेडा एवं सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर शिवपुरी जिले में अल्पवर्षा, असमय अतिवृष्टि से जिले के किसानों की खरीफ की समस्त फसल नष्ट हो चुकी है और टमाटर आदि सब्जी फसल भी पुरी तरह नष्ट हो चुकी है। 

शासन-प्रशासन तत्काल सर्वे कर किसानों को मुआवजा एवं बीमा दें तथा 2016 की बीमा राशि तत्काल खातों में ट्रांसफर करें तथा अघोषित विद्युत कटौती बंद करते हुए किसान एवं उपभोक्ताओं का शोषण बंद हो तथा पेयजल पर्याप्त व्यवस्था हेतु एक प्लान बनाया जाएं। 

किसान एवं आमजनता इन्ही मांग एवं समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के बैनर तले आज मंगलवार दोपहर 01 बजे कलैक्टर को ज्ञापन सोंपेंगी। सभी किसान भाई एवं कांग्रेसजन  दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी तिराहा पर एकत्रित होकर कलेक्टर को ज्ञापन देने जांएगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!