विचार व व्यवहार का सम्य ही एकात्म मानव वाद है: ब्रजकांत

0
शिवपुरी। भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग प्रचारक बृजकांत जी, राज्य मंत्री राजू बाथम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा, अशोक खण्डेलवाल, माखनलाल राठौर, भानू दुबे के आतिथ्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। मुख्य वक्ता बृजकांत जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विचार व व्यवहार का साम्य ही एकात्म मानव वाद हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के हृदय को झकझोरते हुए कहा कि आप सामान्य राजनैतिक गतिविधियों के साथ-साथ लोकमत को परिष्कृत करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। पं. दीनदयाल जी ने कहा था कि जिस दिन भारत का प्रत्येक नागरिक पेट भर भोजन, तन ढकने कपड़े, रहने को घर व रात को चयन की नींद सोयेगा तब अंत्योदय सार्थक होगा। 

प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अभावों के जीवन से निकले दीनदयाल जी ने पूरे देश में विचारों का वट वृक्ष खड़ा किया। दीनदयाल जी के विचार वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शरीर की आत्मा है। राज्य मंत्री राजू बाथम ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की गरीब हितैशी योजनायें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की सोच को दर्शाती हैं। जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल ने कहा कि एकात्म मानव वाद के प्रेरणेता सच्चे राष्ट्र भक्त पंडित दीनदयाल जी ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया। 

हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस जयंती के अवसर पर बृजेश बिरथरे, हेमंत ओझा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मंजुला जैन, अनुराग अष्ठाना, ओमी जैन, डॉ. राकेश राठौर, डॉ. तुलाराम यादव, गायत्री शर्मा, सरोज धाकड़, उमा उपाध्याय, सकुन भदौरिया, हरिओम काका, अभिषेक शर्मा, गजेन्द्र यादव, विष्णु राठौर, मथुरा प्रजापति, संदीप भार्गव, मुकेश बाथम, अजय भार्गव, बलवीर यादव, योगेश त्यागी, विक्की भदौरिया, सौरभ समाधिया, पप्पन राठौर, राजेन्द्र राठौर, सुरेन्द्र रजक, गब्बर परिहार, शिवम, अभिषेक, अमन, राहुल, मदन शेजवार, अजय अग्रवाल, लालजीत आदिवासी, राजेन्द्र कुशवाह, ठाकुर लाल राठौर, रामकिशन सैन, गौरव चौबे, राजकुमार सोनी, सुरेन्द्र जैन बंटी, राजू गुर्जर, विनोद अग्रवाल, संजय राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

नरवर में मनाई पं. दीनदयाल जी जन्म जयंती
नरवर भाजपा ब्लॉक के स्थानीय प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत ने की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश प्रसाद जी खटीक रहे सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कार्यक्रम को भाजपा के जनपद अध्यक्ष नरवर मुकेश खटीक व आई.टी.सेल प्रभारी संजय जैन आमोल, महामंत्री जगदीश शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा जी ने संयुक्त रूप से कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद के लिए अपना पूरा जीवन बिताया। 

उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा पड़ा रहा लेकिन उनमें जोश रहा। समाज को नई दिशा दिखाने की रोशनी थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल बितरित किये गये।इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश खटीक, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, जनपद अध्यक्ष नरवर मुकेश खटीक, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा जी, आई.टी.सेल मंडल प्रभारी संजय जैन आमोल, अशोक शर्मा गुरु’ महामंत्री जगदीश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नन्हे कुशबाह जी, नगर उपाध्यक्ष सम्राट अरुण भार्गव, संजय शर्मा भिंड वाले, बिधायक प्रतिनिधि जसपाल सिंह बैश, शैलेन्द्र रावत, नरोत्तम शर्मा, संजय शिवहरे, बन्टी गुर्जर, मोनू सोलंकी जी, डॉ. महावीर खटीक, अनिल भार्गव, धर्मेंद्र कर्ण, भगवान दास रजक, मोहन सेन, नीरज बाथम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश शर्मा ने किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!