शिवपुरी। शहर के प्रसिद्व शिक्षा संस्थान शिक्षक दिवस मनाने की परम्परा रेडिऐन्ट गु्रप ने सन 2000 से आरम्भ की है जिसके तहत इस वर्ष भी 5 सितम्बर को डॉ राधाकृष्णन का जन्मोत्सव शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
रेडिऐन्ट कॉलेज के संचालक शाहिद खान ने बताया कि समारोह में शिवपुरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने के लिए सीमा दुबे को सम्मानित किया जाएगा साथ ही षिक्षा एवं गुरु के महत्व को प्रतिपादित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉ होंगी।
शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा. ज्येत्सना सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस आयोजन में शिक्षाविद, पत्रकार, एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।