04 सीओ को कलेक्टर ने थमाया कारण बताओ नोटिस

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समाधान कारक निराकरण की कार्यवाही एल-1 स्तर पर न होने के कारण एल-2, एल-3 एवं एल-4 पर शिकायत पहुंचने के कारण जिले की तीन जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए है। 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने जिले की ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शकील कुर्रेशी, जनपद पंचायत खनियांधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस.हंस, जनपद पंचायत बदरवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेन्द्र जैन और जनपद पंचायत पिछोर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि तीन दिवस के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!