पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी क्षेत्र के भटनावर कस्बे में एक महिला ने ग्रह क्लेश के चलते चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालात बिगडने लगी। इस बात की सूचना परिजनों ने डायल 100 को दी। डायल 100 तत्काल उक्त महिला को लेकर पोहरी चिकित्सालय पहुंची। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नि कालेबाबू बाथम उम्र 35 वर्ष का घर में ननद और भाभीयों से विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते महिला ने घर में रखी चूहे मारने की दवाई खा ली। जिससे महिला की हालात बिगडने लगी।
जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया गया है महिला का पति कालेबाबू बाथम कही बाहर रहकर मजदूरी करता है और उसकी पत्नि गांव में पूरे परिवार के साथ रहती है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।