करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के महुअर नदी के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा एक 18 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। इस बात की शिकायत छात्र के परिजनों ने करैरा थाना में की है। परिजनों ने युवक के मकान मालिक पर मारपीट के आरोप भी लगाए है। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार जीतेन्द्र पुत्र प्रहलाद पाल उम्र 18 साल निवासी ग्राम मामोनी हाल निवासी करैरा के महुअर नदी के पास सीता राम पाल के मकान में किराये से रहता था। दिनांक 19 सितम्बर को वह कोचिंग की कह कर निकला उसके बाद वापिस नहीं लौटा।
जबकि परिजन ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की है। जिसके कारण वह घर से कही चला गया है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।