पता पूछने के बहाने डर्टी टच करने लगा और बहकाकर साथ ले चलने को कहा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने मासूम नाबालिग बालिका से रास्ता पूछा और जब युवती ने रास्ता बताया तो उसके बहाने अज्ञात व्यक्ति मासूम बालिका के साथ गंदी हरकत करने लगा और गुमराह कर अपने साथ ले जाने की कोशिश लेकिन युवती ने साहस दिखाया ओर वहां से भाग गई। अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को लेकर युवती ने परिजनों को बताया और परिजन मिलकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे। जहां अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। 

थाना कोतवाली क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका रूबी पुत्री अमर सिंह गर्ग परिवर्तित नाम निवासी शिवपुरी किसी काम से सदर बाजार गई हुई थी। जब वह अकेली घर की ओर जा रही थी कि तभी उसे कष्टमगेट मेडीकल गेट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने रूबी को रास्ते में रोका और उससे किसी जगह का पता पूछा।

जब रूबी अज्ञात व्यक्ति को पता बता रही थी कि तभी वह पीछे से बालिका के शरीर पर हाथ फेरने लगा। एक दो बार तो बालिका ने हाथ छिटका लेकिन आरोपी ने बातों में गुमराह कर युवती को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया परन्तु बालिका आरोपी की इन हरकतों को भांप वहां से मौका पाकर भाग खड़ी हुई। बाद में घर जाने पर उसने पूरा वाक्या परिजनों को कह सुनाया। इस पर परिजन युवती को लेकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे और अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 354 ताहि व 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!