शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एक बहू को उसके ससुरालीजन द्वारा दहेज के लिए कई प्रकार की प्रताडऩाऐं दी गई और इन प्रताडऩाओं से तंग आकर बहू ने ससुरालियों के विरूद्ध आवाज उठाई और पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। थाना देहात में फरियादी बहू ज्योति पत्नि पवन राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी मामा मंदिर के पास जवाहर कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि विवाह के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन बीते चार.पांच वर्षों से ससुरालीजनों जिसमें पति पवन पुत्र कैलाश राठौरए सास मुन्नी पत्नि कैलाश राठौर द्वारा आए दिन दहेज के लिए ना.ना प्रकार से प्रताडि़त किया जाने लगा।
बार.बार ससुरालियों की यात्नाऐं सुन ज्योति सब कुछ सहन कर रही थी लेकिन हद तो तब हो गई जब ससुराल से रूपये ना लाने पर ससुरालीजनों द्वारा ज्योति के साथ मारपीट की जाने लगी उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
इनसे आहत होकर ज्योति पुलिस थाना देहात पहुंची और ससुरालियों के द्वारा दी गई प्रताडऩा को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति पवन राठौर व सास मुन्नी राठौर के विरूद्ध धारा 294,323,498, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।