कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंंदार पुलिस ने कल कुटवारा में छापामार कार्यवाही कर वहां झोंपड़ी में संचालित एक कच्ची शराब की फैक्ट्री पकड़ी है जहां से पुलिस ने शराब बनाने का सामान और 58 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। हालांकि पुलिस के आने की सूचना पाकर शराब निर्माता वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी गोपाल लोधी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना प्रभारी सुरेश बाबू शर्मा को कल शाम सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुटवारा में गोपाल लोधी अपनी झोंपड़ी में शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित करता है जहां बड़ी संख्या में कच्ची शराब का निर्माण किया जाता है और उसे जिले भर में सप्लाई कराता है इस सूचना पर श्री शर्मा ने अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्यवाही की।
जहां से पुलिस को मिट्टी और स्टील के बर्तनों के साथ-साथ भट्टी और शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाला सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर मिला सभी सामान जब्त कर लिया है। हालांकि फैक्ट्री संचालक गोपाल लोधी पुलिस के आने से पहले ही वहां से भाग गया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।