कोलारस। बीते दिनो कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री एवं मुगावली विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का मेदांता अस्पताल में उपचार दके दौरान देहान्त हो गया। जिसके चलते शिवहरे भवन कोलारस में श्रीमंत सिंधिया फेंस क्लब के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां श्रीमंत सिंधिया फेंस क्लब कार्यकताओ ने श्रीमंत सिंधिया फेंस क्लब के संरक्षण और विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के फोटू पर पुष्पहार चड़ाकर उनहे नम आंखो से श्रद्धांजली दी गई।
इसी दौरान श्रीमंत सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे ने कहा की महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा स्वच्छ सरल राजनीती के धनी थे। कालूखेड़ा जी के असमय जाने के बाद उनकी कमी को भर पाना मुश्किल है। महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का मार्गर्दशन हमेशा श्रीमंत सिंधिया फेंस क्लब को मिलता रहा है। जिस पर हम हमेशा अग्रसर रहेंगे।
शोक सभा के दौरान नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, श्रीमंत सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, विधायक प्रतिनिधी ओपी भार्गव, सांसद प्रतिनिधी हरिओम रघुवंशी, प्रवक्ता रफीक खांन, कमलेश गोस्वामी, मीडिया प्रभारी इमरान अली, महासचिव संजीव जैन, विक्की शिवहरे, शाकिर खांन, धीरेन्द्र शिवहरे, नवल जाटव, मनीष शर्मा, हरिओम जाटव, धनुआ सैन, गोपाल रजक आदी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।