बलात्कारी बाबा के बैनर पर पोती कालिक, प्रचार रथ को आग लगाने की कोशिश

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र में आज सुबह बलात्कारी बाबा आशाराम के रथ पर हिन्दु संघटनों ने कालिक पोत दी। इतना ही नहीं काकिल पोतने के बाद इन युवाओं ने आशाराम के बैनर पोस्टर फाडकर उसके रथ को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त रथ को अपने साथ ले जाकर कोतवाली में खड़ा करवाया। उसके बाद पब्लिक का गुस्सा शांत हुआ। 

जानकारी के अनुसार बलात्कारी बाबा आशाराम के समर्थक आज सुबह झांसी से श्योपुर प्रचार करने रथ लेकर निकले हुए थे। जैसे ही रथ शिवपुरी में दो बत्ती चौराहे पर पहुंचा। हिन्दु युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष एमडी गुर्जर ने रथ को रोककर समर्थकों को समझाया कि वह यह रथ न निकाले। लेकिन आशाराम के समर्थक मानने को तैयार ही नही थे। 

तभी हिन्दु युवा वाहनी के संभागीय अध्यक्ष शंंशाक चौहान और एमडी गुर्जर ने रथ पर चढक़र बलात्कारी बाबा आशाराम के पोस्टर पर कालिक पोत कर फाड़ दिए। हिन्दु युवा जमकर नारेवाजी करने लगे। उसके बाद तो हिन्दु युवाओं में जोश आ गया और उन्होने जमकर हंगामा करते हुए इस रथ को आग लगाने का प्रयास किया। परंतु हिन्दु युवा वाहनी के लोगों हिन्दु भाईयों को आग लगाने से मना किया तब कही जाकर हिन्दु लोग माने और तब लोग शांत हुए। 

इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त रथ को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने दोनो पक्षों को सुनकर मामले को शांत कर रफा दफा कर दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!