शिवपुरी। पूर्व सांसद एवं मंत्री माननीय महेन्द्र सिंह कालूखेडा की विषाल श्रद्वांजलि सभा मुंगावली में 27 सितंबर बुधवार दोपहर 01 बजे , मुगावली में आयोजित की गई है। श्रद्वांजति सभा में प्रमुख रूप से सांसद छिंदवाडा, माननीय कमलनाथ , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , सुरेश पचौरी , अजय सिंह, अरूण यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित होकर कालूखेडा साहब को श्रद्वांजलि अर्पित करेंगे। इस श्रद्वांजति सभा में शिवपुरी जिले के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक रामसिंह यादव ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों से 26 तारीख को जिला कांग्रेस की आयोजित बैठक दोपहर 11 बजे उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
ज्ञात रहे स्व महेन्द्रसिंह कालूखेडा इस अंचल से सांसद रहे हैं। उनका कार्यकर्ता और जनता से सीधा जुडाव और स्नेह रहा है। हमारे जिले से हजारों कार्यकर्ता 27 तारीख को मुंगावली पहुॅंचेंगे। इस हेतु 26 तारीख को बैठक आयोजित की गई है। अत: समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन प्रमुख, कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जन प्रतिनिधि 26 तारीख को दोपहर 01 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी तिराहे में उपस्थित हों।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।