कलेक्टर तरूण राठी ने 14 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दिए पीपीओ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में 31 अगस्त 2017 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 14 शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। 

उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर जिला पेंशन अधिकारी छवि जैन विरमानी, सहायक पेंशन अधिकारी जे.सी.स्वर्णकार, सहायक पेंशन अधिकारी नेरन्द्र सिंह, सहायक पेंशन अधिकारी दिव्या बिंदल, कनिष्ठ लेखा अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

पीपीओ प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में संभा.परि.यंत्री लोनिवि(पीआईयू)शिवपुरी के सहायक ग्रेड-3 श्री शेर सिंह यादव, कार्यालय यंत्री लोनिवि शिवपुरी के वाहन चालक श्री मंगल कुशवाह, लो.स्वा.यां.शिवपुरी के हैण्डपंप तकनीशियन अखैय सिंह यादव, ई.ईआरबीसी डीआईव्ही नरवर के सहायक ग्रेड-दो श्री गुलाबराव लेखपाण्डे, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के प्रधान आरक्षक रमेश सिंह जाट, सहायक उप निरीक्षक भृगुनाथ राय, प्राचार्य शा.बालक उमावि करैरा के प्रधानाध्यापक डबोलेराम जाटव, प्राचार्य शा.बालक उमावि मगरौनी के प्रधानाध्यापक खलक सिंह जाटव, प्राचार्य शा.कन्या उमावि करैरा के प्रधानाध्यापक प्रभुदयाल गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी के प्रधान लिपिक  ओमप्रकाश गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन शिवपुरी के पशुपरिचारक कल्याण सिंह, तहसील करैरा के भृत्य भगवानदास, अधीक्षक उपजेल पोहरी के मुख्य प्रहरी रामकिशोर शर्मा, माधव नेशनल पार्क शिवपुरी के वन संरक्षक  बद्रीविशाल पाल शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!