शिवपुरी। शहर के प्रथम नागरिक और नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह आज पुलिस के रवैये से परेशान होकर एसपी शिवपुरी के सामने फूट-फूट कर रो पड़े। उपलब्ध वीडियो में वो आंसू पौंछते हुए दिखाई दे रहे हैं। विदिति हो कि बीते रोज नगर पालिका परिषद में परिषद की बैठक के दौरान ठेकेदार अर्पित शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच हुए विवाद को लेकर परिषद की बैठक स्थगित कर दी गई थी और ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराने नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह नगर पालिका के पदाधिकारीयों के साथ कोतवाली जा पहुंचे।
पुलिस ने नगरपालिका अध्यक्ष के फरियादी होने पर भी मामला दर्ज किया है। बल्कि आवेदन मांगा और जांच के बाद ही कार्रवाई की बात की। उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी और साथियों के साथ कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। इस मामले में धरने पर बैठने के बाद पुलिस हल्की सी बेकपुट पर आई और ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ सामान्य धारा 294 और 506 में मामला दर्ज कर लिया था।
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) August 23, 2017इस कार्रवाई से असंतुष्ट नगर पालिका अध्यक्ष आज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के पास पहुंचे और कार्यवाही न होने की बात बताते हुए रोने लगे। नपाअध्यक्ष को रोते देख पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।