बाईक सवरों ने पेट्रोल पंप लूटा, CCTV की हार्ड डिस्क भी ले गए

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के खनियाधाना कस्बे से महज 1 किमी दूर स्थिति एसआर कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलाने के बहाने आए तीन बदमाशों ने कट्टे की नौक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। उसके बाद आरोपी कट्टे की नौक पर ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। इस घटना की सूचना पीडित पेट्रोल पंप के मुनीम ने पुलिस थाना खनियाधाना में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार इन्द्रपाल यादव खनियाधाना के बामौरकलां रोड़ पर स्थिति एसआर कंपनी दीपक जैन के पेट्रोल पंप पर मुनीम का काम देखता है। कुछ देर पहले लगभग 9 बजे तीन बाईक सवार युवक आए और पेट्रोल डलाने लगे। पेट्रोल डलाने के बाद आरोपीयों ने कट्टे की नौक पर मुनीम से 30 हजार रूपए की लूट की घटना को अंजाम दे डाला। इस घटना के समय पेट्रोल पंप पर स्टाफ भी मौजूद था।

बताया गया है कि इस वारदात के बाद आरोपी पेट्रोल पंप में अंदर गए और सीसीटीव्ही की हार्ड डिस्क को भी अपने साथ लेकर चले गए है। इस घटना की सूचना मुनीम ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। विदित हो कि पिछले 24 घण्टे में कट्टे की नोक पर दूसरी लूट की घटना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैै। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!