गुना बायपास पर अनियंत्रित ट्रोला ने बाईक सबारों को रौंदा, महिला की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के गुना बायपास पर एक ट्रोला ने एक बाईक सबार को टक्कर मार दी। जिससे बार्ईक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुंरत एफआरबी 1 उठाकर जिला चिकित्सालय लाई है। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी सिरसौदिया पत्नि कल्याण सिरसौदिया निवासी सेसई उम्र 45 वर्ष अपने बेटे के साथ अपनी बाईक पर सबार होकर शिवपुरी से सेसई जा रही थी। तभी ग्वालियर बायपास पर पीछे से जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाईक में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक चला रहा महिला का बेटा उचटकर खाई में जा गिरा वही महिला ट्रॉला के नीचे आ गई। 

इस घटना की सूचना राहगीरों ने एफआरवी को दी। एफआरवी 01 ने मौके पर पहुंचकर तत्काल महिला को उठाया और उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की। इस महिला को उठाने में पुलिस के आरक्षक पूरी तरह से खून से लतपथ हो गए। इस घटना के बाद टॉला का ड्रायवर ट्रॉला को छोडक़र मौके से फरार हो गया। वही महिला को जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!