करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवढ़ीकलां में एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रजनी पुत्री रामजीत प्रजापति परिवर्तित नाम उम्र 14 वर्ष निवासी सेवढ़ीकला अपने घर से शौच के लिए खेत में गई हुई थी।
तभी गांव का ही आरोपी सचेन्द्र पुत्र अशोक परिहार आ गया और किशोरी का हाथ पकडक़र पेड़ के नीचे ले गया। आरोपी ने पेड़ के नीचे ले जाकर किशोरी के साथ अशली ल हरकत करते हुए बलात्कार का प्रयास करने लगा। जिस पर किशोरी चिल्लाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस बात की शिकायत पीडित किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों से की। जहां परिजन किशोरी को लेकर दिनारा थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी सचेन्द्र के खिलाफ धारा 354 ताहि 7/ 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।