शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी तिराहा क्षेत्र मे स्थिति एसबीआई के एटीएम में दो अज्ञात बदमाशों ने ठगी की घटना को अंजाम देते हुए एटीएम से 12 हजार रूपए पार कर दिए। इस बात भी भनक जवान को उस समय लगी जब उसके मोबाईल पर रूपए निकलने का एसएमएस आया। जवान तुरंत कोतवाली पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की शिकायत कोतवाली में की। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कांताकिशोर शर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा उम्र 42 वर्ष जो कि शिवपुरी स्थिति सीआरपीएफ केम्पस में जवान है। बीते रोज अपने केंप से एसबीआई के झांसी तिराहे स्थिति एटीएम में 2 हजार रूपए निकालने आया हुआ था। तभी एटीएम से रूपए नही निकले तभी एटीएम में दो अज्ञात युवक आए और छल से युवक के एटीएम से 12 हजार रूपए निकाल लिए।
इस बात की भनक युवक को तब लगी जब उसके मोबार्ईल पर रूपए निकलने का मेसेज आया। इस बात की शिकायत जवान ने कोतवाली में की जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 420 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।