बुलेरो ने कक्षा 12 के छात्र को रौंदा, मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कत्थामिल के पास एक बुलेरो ने बाईक सवार छात्र को रौंद दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने बुलेरो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बृजेेश परिहार पुत्र महेश परिहार उम्र 18 वर्ष निवासी कांकर थाना सतनवाड़ा शिवपुरी में रहकर कक्षा 12 में पढ़ाई कराता था। बीते रोज वह शिवपुरी से अपनी बाईक से सतनबाड़ा जा रहा था। तभी रास्ते में ठकुरपुरा तिराहे के पास बुलेरो क्रमांक एमपी 04 टीए 1261 के चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। 

जिससे बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बृजेश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!