बेटीयों ने पूरे भारत में बढ़ाया कोलारस का मान

Updesh Awasthee
0
कोलारस। बैसे तो शिवपुरी की बेटीओं ने पूरे भारत बर्ष में अपनी कामयाबीयों का झण्डा गाड़ रखा है पर अब कोलारस विधानसभा क्षेत्र की बदरवास जनपद पंचायत सिंगारखेड़ी गांव की बेटी जूडो खिलाड़ी अंतिम यादव ने पिछले दिनों इंग्लैण्ड के वहमास में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में अंडर-17 के 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हांसिल कर प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। कु. यादव महज 17 वर्ष की हैं।

इनके इंग्लैण्ड से लौटते समय कोलारस विधानसभा आते समय शिवपुरी के प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव एवं बदरवास के जनपद अध्यक्ष मिथलेश-राजेश यादव जिला प्रवक्ता हरवीर रघुवंशी, महेन्द्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ओ.पी. भार्गव, कमलेश गोस्वामी, सुनील यादव, दुर्जन यादव, सफी काजी, बल्ली, रमेश कुशवाह, नितेश जैन, रोहित यादव द्वारा मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं बधाई दी। श्री यादव ने कहा कि मुझे गर्व है मेरे विधानसभा क्षेत्र के सिंगारखेड़ी ग्राम की बेटी ने पूरे विश्व में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। वहीं जनपद अध्यक्ष मिलथेश यादव ने कहा कि आगामी स्पर्धा में जीतने के लिए अंतिम यादव को मेहनत और लगन से इसी प्रकार आगे बढऩे का आशीर्वाद किया।   
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!