दो बाईक भिड़ी, सात वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के फुलीपुरा गांव के पास रोड़ पर दो बाईकों की भिड़त में बाईक सवार एक मासूम की मौत हो गई है। इस घटना में बाईक पर सवार युवक की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार प्रयाग यादव उम्र 60 वर्ष अपने घर से अपनी पत्नि माखनदेह और अपने 7 वर्षीय पुत्र अवधेश यादव निवासी नीचा बन्हैरा अपने घर से अपनी डिस्कबर बाईक से बैराड़ की और जा रहा था। तभी सामने से आ रही टीबीएस बाईक क्रमांक एमपी 33 एमजे 2565 के चालक में आमने सामने से भिड़त हो गई। यह भिंडत इतनी खतरनाक थी कि मासूम अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बाईक पर बैठी अवधेश की मां माखनदेह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना में दीना रावत और खेरू रावत निवासी धतूरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया था। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!