दहेज लोभी पति ने पत्नि को पीटकर घर से निकाला,मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ेरा में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट व दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त पत्नि ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है व  उसे मायके से भी रूपए लाने की धमकी देता है, न लाने पर वह ज्यादा मारपीटा पर उतारू हो जाता है जिसके चलते उसको पुलिस में शिकायत कराना पड़ी। 

जानकारी के अनुसार रक्सा झांसी निवासी राजेश बाई पत्नि गंगाराम जाटव उम्र 23 साल हाल निवासी ग्राम बड़ेरा ने करैरा थाना आकर एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया जिसमें उसने उल्लेख किया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार गंगाराम जाटव के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपने हैसितय के हिसाब से दान दक्षिणा और स्वागत भी किया था व उसके अभी वर्तमान मे एक बेटी भी हुई है। 

लेकिन राजेश बाई ने शिकायती आवेदन में बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति गंगाराम उसे परेशान करने लगा और मायके से पैसे मंगाने के लिए आए दिन दबाब बनाता था, न लाने पर मारपीट व घर से निकालने की धमकी भी देता था। जिससे परेशान होकर राजेश बाई ने करैरा थाने आकर शिकायती आवेदन पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस  ने जांच उपरांत पति गंगाराम जाटव पर 498 दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!