घर में घुसा और महिला को दबोच लिया, करने लगा अश्लील हरकत

Updesh Awasthee
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला के साथ आरोपी युवक ने अश£ील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और अपना बुरा काम करने का भरसक दबाब बनाया लेकिन वह सफल नहीं हो सका और मौके से भाग खड़ा हुआ। इस घटना के बादमहिला ने अपने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया और दोनों पति-पत्नि मिलकर पुलिस थाना पिछोर पहुंचे, जहां आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। 

पुलिस थाना पिछोर में सोमवती पत्नि श्यामसिंह(परिवर्तित नाम)उम्र 24 वर्ष निवासी पिछोर ने बताया कि वह बीते रोज देर शाम अपने घर में कामकाज कर रही थी जब वह घर के अंदर चली गई तो पीछे से ग्राम चौमुंहा का निवासी आरोपी महेन्द्र यादव पुत्र रामसिंह यादव आया और महिला को पीछे से बांहों में भर लिया जब महिला सोमवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बुरा काम करने का दबाब बनाया।

लेकिन वह महिला का विरोध नहीं सह सका और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ की घटना को लेकर महिला सोमवती पति के साथ पुलिस थाना पिछोर पहुंची और यहां आरोपी महेन्द्र यादव के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 354 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!